,

Madhuri Dixit की मूवी‘मां बहन’ इस दिन होगी रिलीज, क्राइम-कॉमेडी में दिखेगा ट्विस्ट

https://swadeshlive.com/maa-behen-netflix-release-date-madhuri-dixit/

Edied by : Aanya Saran

Madhuri Dixit : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल Madhuri Dixit के 59वें जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘मां बहन’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 4 जून को Netflix पर स्ट्रीम होगी। फिल्म एक मजेदार लेकिन सस्पेंस से भरपूर क्राइम-कॉमेडी है, जिसमें पारिवारिक ड्रामा और हास्य का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

Madhuri Dixit : कहानी में होगा बड़ा ट्विस्ट

फिल्म ‘मां बहन’ की कहानी रेखा नाम की एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी पहले से ही परेशानियों से भरी है। लेकिन हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब उसकी रसोई में एक लाश मिलती है। इसके बाद रेखा अपनी दो बेटियों जया और सुषमा के साथ मिलकर इस राज को छिपाने की कोशिश करती है।

जया जहां जिम्मेदार और समझदार बेटी है, वहीं सुषमा पूरी तरह बेपरवाह और बिंदास अंदाज में नजर आएगी। तीनों की यह अजीबोगरीब जर्नी पड़ोसियों और समाज की नजरों से सच छिपाने की कोशिश में कई हास्यास्पद और रोमांचक मोड़ लेकर आएगी।

Madhuri Dixit

Madhuri Dixit : स्टारकास्ट और मेकर्स ने कही ये बात

फिल्म में Triptii Dimri, Dharna Durgaa और Ravi Kishan भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का निर्देशन Suresh Triveni ने किया है, जो इससे पहले Tumhari Sulu और Jalsa जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को Abundantia Entertainment और Opening Image Films ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने कहा कि ‘मां बहन’ एक ऐसी कहानी है जो अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और इमोशनल गहराई की वजह से दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेगी। वहीं Netflix India की ओर से रुचिका कपूर शेख ने फिल्म को एक शानदार एंटरटेनर बताते हुए कहा कि इसमें कॉमेडी, सस्पेंस और मजबूत किरदारों का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा।

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…