,

Arrah : आरा में हैरान करने वाली घटना: पति ने रील्स देखने से मना किया, तो गुस्से में गर्भवती महिला ने खाया जहर, मौत

Arrah

Report: Neha gupta

Arrah (बिहार): सोशल मीडिया और रील्स की लत किस कदर जानलेवा साबित हो सकती है, इसका एक सनसनीखेज मामला भोजपुर जिले के आरा से सामने आया है। यहाँ के टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले में एक गर्भवती महिला ने पति द्वारा मोबाइल पर रील्स देखने से मना करने पर गुस्से में आकर जहर खा लिया। महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।

Arrah राजकोट से 8 दिन पहले ही आई थी मायके

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के महिनावां गांव निवासी गोविंद महतो की 24 वर्षीया पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई धनु कुमार ने बताया कि पार्वती अपने पति और बच्चों के साथ गुजरात के राजकोट में रहती थी, जहाँ उसका पति मजदूरी करता है। करीब 8 दिन पहले ही पार्वती राजकोट से आरा के बिंद टोली स्थित अपने मायके आई थी।

Arrah रील्स देखने को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पार्वती मोबाइल पर रील्स देख रही थी। इसी दौरान उसके पति ने उसे रील्स देखने से मना किया और मोबाइल रखने को कहा। पति की यह बात पार्वती को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से और आवेश में आकर घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

Arrah अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

तबीयत बिगड़ते ही परिजन आनन-फानन में पार्वती को लेकर आरा सदर अस्पताल पहुँचे। डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की और इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज शुरू किया, लेकिन जहर पूरे शरीर में फैल जाने के कारण उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Read this: Yamunanagar में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, ऑफिस में घुसकर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…