Report: Ratan kumar
Jamtara जिले में गहराते बिजली और पेयजल संकट के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा मुख्य रूप से शामिल हुए और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ तीखा हमला बोला।

Jamtara राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी और ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन
धरना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विशेष रूप से महिला कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में हो रही पानी की किल्लत को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और समाहरणालय के सामने मटका फोड़कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जनता का जीना मुहाल हो गया है।

Jamtara मूलभूत सुविधाएं देने में सरकार विफल: राज सिन्हा
मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जामताड़ा सहित पूरे राज्य में बिजली की अनियमित आपूर्ति और पेयजल संकट गहराया हुआ है, लेकिन सरकार समाधान की दिशा में गंभीर नहीं दिख रही है।

Jamtara बड़े आंदोलन की चेतावनी
भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि बिजली और स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो भाजपा आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।





