,

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक

Theft at Poonam Dhillon's house? Thieves made away with necklace and cash...

सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -07/2025

दिनांक -09/01/2025

रांची। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह की झांकी में झारखंड का चरित्र और चेहरा झलकना चाहिए। उन्होंने झांकी में मइंया सम्मान योजना और सड़क सुरक्षा को भी जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि झांकियों के चयन के लिए एक कमिटी भी होनी चाहिए, जो उसके थीम और प्रजेंटेशन को फाइनल करे। बैठक में ही तीन सदस्यीय कमिटी का गठन भी किया गया, जिसमें कृषि सचिव श्री अबू बक्कर सिद्दिकी, पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बख्शी को शामिल किया गया। बैठक में तय हुआ कि समारोह में कुल 12 से 13 विभागों की झांकियों का प्रदर्शन कमिटी के अनुमोदन के बाद किया जाएगा।


मुख्य सचिव ने उपायुक्त दुमका और रांची को निर्देशित किया कि वे गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रण पत्र की छपाई और वितरण ससमय सुनिश्चित करेंगे। वहीं रांची और दुमका में स्थापित महत्वपूर्ण प्रतिमा स्थलों की सफाई और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की व्यवस्था, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को समारोह स्थल तक लाने की व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल पर पंडाल, बैरिकेडिंग एवं बैठने की व्यवस्था, समारोह स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं स्वच्छता इत्यादि की व्यवस्था, समारोह स्थल तक जाने वाले मुख्य मार्गों पर यातायात और पार्किंग की व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल पर चिकित्सा की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था, पुरस्कार- सम्मान पत्र का वितरण, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य जिला मुख्यालयों पर गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा हुई और निर्णय लिए गये।
मुख्य सचिव ने मोरहाबादी मैदान के पास लगे एलइडी स्क्रीन की क्वालिटी सुधारने का निर्देश दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक के प्रस्ताव पर झांकी में झारखंड के वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी को अनुमोदित किया गया। डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता ने झांकी में साइबर सुरक्षा को भी शामिल करने का सुझाव दिया। वहीं तय हुआ कि गणतंत्र दिवस परेड में सेना, सीआइएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसवी, जैप, जिला बल, एनडीआरएफ, फायर बिग्रेड के प्लाटून के साथ सेना, सीआरपीएफ और जैप के बैंड भाग लेंगे। इसका रिहर्सल 18 जनवरी से 24 जनवरी के बीच सुनिश्चित कर लेने का निर्देश दिया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गृह सचिव श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव श्री मस्तराम मीणा, कृषि सचिव श्री अबू बक्कर सिद्दिकी, पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार, परिवहन सचिव श्री कृपानंद झा, ग्रामीण विकास सचिव श्री के श्रीनिवासन, दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त श्री अंजनी मिश्रा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बख्शी, आइजी अभियान श्री एबी होमकर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…

CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, बलरामपुर में पारा 8.8 डिग्री…

MP: IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

MP: 1. IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, निवाड़ी कलेक्टर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…