,

Shahdol निर्माणाधीन विकास कार्यों के पूर्ण होने से जिले के विकास की बढ़ेगी रफ्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Shahdol

Shahdol। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। सर्किट हाउस बाणसागर में आयोजित ‘जिला विकास सलाहकार समिति’ की बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

Shahdol प्रमुख सड़कों और पुलों के निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से शहडोल-उमरिया मार्ग और ब्यौहारी स्थित विजयसोता पुल के निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि वे समय-सीमा (TL) की बैठकों में अनिवार्य रूप से इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करें। साथ ही, भन्नी सिंचाई परियोजना जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को जल्द से जल्द पूरा कर आम जनता को समर्पित करने के आदेश दिए।

Shahdol स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों को जल्द क्रियाशील करने के निर्देश दिए। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने जिले के जर्जर शासकीय स्कूलों को सूचीबद्ध कर उनके जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता देने को कहा। इसके अलावा, सांदीपनि विद्यालय के निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Shahdol जनहित में बड़ा फैसला: ब्यौहारी जनपद पंचायत के सामने से हटेगी शराब की दुकान

आम जन की भावनाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री ने जनपद पंचायत कार्यालय ब्यौहारी के सामने संचालित शराब की दुकान को तत्काल हटाने के निर्देश कलेक्टर को दिए। बैठक में मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों की भर्ती, जल जीवन मिशन के कार्यों और कटनी-सिंगरौली डबल रेलवे लाइन की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Shahdol बैठक में ये रहे उपस्थित

इस उच्चस्तरीय बैठक में सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक जयसिंह मरावी, शरद कोल, श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह और जिला पंचायत सीईओ शिवम प्रजापति सहित जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Read this: Arms Act : जगदलपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…