,

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया

Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और धमकाने का आरोप

Land Encroachment : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला विकासखंड स्थित भैंसमा गांव के दर्जनों आदिवासी परिवारों ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ किसान सभा के बैनर तले जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।

Land Encroachment

Land Encroachment : पीड़ित आदिवासी परिवारों का कहना है कि वे कई पीढ़ियों से गांव में अपनी जमीन पर खेती-किसानी कर जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से कुछ दबंग भू-माफिया उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें जमीन खाली करने के लिए दबाव बना रहे हैं।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भू-माफियाओं द्वारा आए दिन धमकियां दी जा रही हैं और गुंडागर्दी की जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने पहले स्थानीय पटवारी और आरआई से शिकायत की थी, लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिली।

Land Encroachment : छत्तीसगढ़ किसान सभा के बैनर तले कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

Land Encroachment : इसके बाद आदिवासी परिवार किसान सभा के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से न्याय की मांग की। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उनकी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।वहीं मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO