Mahatma Jyotiba Phule Jayanti पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/mahatma-jyotiba-phule-jayanti-rajasthan/

Report by: Suman

Mahatma Jyotiba Phule Jayanti: Jaipur में महात्मा Jyotirao Phule की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जयंती एवं सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री Diya Kumari ने शिरकत की। माली समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Mahatma Jyotiba Phule Jayanti: महात्मा फुले को बताया सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा, समानता और सामाजिक सुधार के जरिए समाज में नई चेतना का संचार किया। उन्होंने वंचितों, शोषितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया और समाज को नई दिशा देने का काम किया।

Mahatma Jyotiba Phule Jayanti: शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

Mahatma Jyotiba Phule Jayanti

समारोह को संबोधित करते हुए दिया कुमारी ने समाज की एकजुटता और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Mahatma Jyotiba Phule Jayanti: समाज के प्रतिभावान लोगों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिभावान युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया। उपमुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित व्यक्तित्वों को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

Mahatma Jyotiba Phule Jayanti: कई जनप्रतिनिधि और समाज के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर Rajendra Gehlot, भाजपा प्रदेश महामंत्री Bhupendra Saini, सैनी समाज के प्रदेशाध्यक्ष Chhuttan Lal, पूर्व मंत्री Prabhu Lal Saini सहित सैनी (माली) समाज के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

read also: Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में

Narsinghpur: बगास्पुर की बड़ी नहर में नहाने आए दो दोस्त डूबे, एक को बचाया गया, दूसरे का शव बरामद

रिपोर्टर- दीपक साहू Narsinghpur जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगास्पुर

Bhopal: अरविन्द कुमार दुबे ने संभाला संचालक जनसंपर्क का पद, विभागीय अधिकारियों ने किया स्वागत

Bhopal: अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अरविन्द कुमार दुबे ने गुरुवार को संचालक