बिग बॉस फेम Sambhavna Seth बनने वाली हैं मां, सरोगेसी से दी खुशखबरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/sambhavna-seth-pregnancy-news/

Sambhavna Seth ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह मां बनने वाली हैं। लंबे समय से चल रही कोशिशों के बाद अब उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

Sambhavna Seth: सरोगेसी के जरिए पूरी होगी परिवार की ख्वाहिश

संभावना सेठ ने अपने पति Avinash Dwivedi के साथ पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनकी यह खूबसूरत यात्रा “प्रेम, आशा और सरोगेसी” के जरिए साकार हो रही है। उन्होंने बच्चे के मोजों और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की झलक भी साझा की, जिससे फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।

Sambhavna Seth: इंडस्ट्री से मिल रही बधाइयां

View this post on Instagram

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

संभावना की इस खुशखबरी पर मनोरंजन जगत से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। Bharti Singh, Aamrapali Dubey, Dipika Singh, Mahhi Vij और Flora Saini सहित कई सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दी हैं।

Sambhavna Seth: पहले झेल चुकी हैं मिसकैरेज का दर्द

संभावना सेठ ने इससे पहले साल 2024 में IVF के जरिए प्रेग्नेंसी की खबर दी थी, लेकिन तीन महीने बाद उनका मिसकैरेज हो गया था। उन्होंने उस समय डॉक्टरों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया था और इस दर्दनाक अनुभव को अपने फैंस के साथ साझा किया था।

Sambhavna Seth: इमोशनल दौर से गुजरा कपल

मिसकैरेज के बाद संभावना और अविनाश ने अपने यूट्यूब वीडियो में इस कठिन समय के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि यह उनके लिए बेहद दुखद अनुभव था और परिवार बढ़ाने की एक और कोशिश असफल हो गई थी।

Sambhavna Seth: अब शुरू हुई नई उम्मीद की कहानी

काफी संघर्ष और कठिन दौर के बाद अब संभावना सेठ की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने अपनी इस नई शुरुआत को उम्मीद और प्यार की कहानी बताया है, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

read also: Tumbbad 2 की रिलीज़ डेट घोषित: सोहम शाह की लोक-हॉरर फिल्म जल्द बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की