Bhojpur: शादी समारोह से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत; कोइलवर के समीप पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhojpur

Report; Neha gupta

Bhojpur पटना-बक्सर फोरलेन हाईवे पर कोइलवर अंडरपास के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई।

Bhojpur मृतकों की पहचान

हादसे का शिकार हुए दोनों युवक पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे:

  • अमित कुमार (26 वर्ष): पिता नंदा महतो, निवासी कटेशर (बिहटा)।
  • सुजीत कुमार (30 वर्ष): पिता बृजनंदन सिंह, निवासी कटेशर (बिहटा)।

Bhojpur भगनी की शादी से लौट रहे थे घर

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अमित की भगनी की शादी मंगलवार को भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में थी। अमित अपने दोस्त सुजीत के साथ इस समारोह में शामिल होने गया था। बुधवार को शादी संपन्न होने के बाद दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर बिहटा लौट रहे थे।

Bhojpur हादसे के बाद मची चीख-पुकार

कोइलवर अंडरपास के समीप आरा से पटना की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुजीत कुमार को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कोइलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Bhojpur पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एक साथ गांव के दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही बिहटा के कटेशर गांव में कोहराम मच गया है।

Read this: Barabanki: सात फेरों से पहले दूल्हे ने रखी ‘गैस संकट’ की शर्त, दुल्हन के जवाब ने जीत लिया सबका दिल

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर