Bhopal : वीआईपी रोड पर मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’, बच्चों और युवाओं से किया आत्मीय संवाद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राजधानी के वीआईपी रोड स्थित एक चाय कैफे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 133वां संस्करण सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री एक आम नागरिक की तरह जनता के बीच बैठे नजर आए और कार्यक्रम के समापन के पश्चात उन्होंने वहां मौजूद युवाओं, बच्चों और स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर सीधा संवाद किया।

Bhopal जनता के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीआईपी रोड स्थित कैफे में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के सकारात्मक प्रयासों और नवाचारों को एक सूत्र में पिरोने वाला सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री का जनता के बीच इस सहज अंदाज में पहुँचना वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

Bhopal बच्चों और युवाओं से साझा किए अनुभव

कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कैफे में मौजूद युवाओं से उनके करियर और प्रदेश के विकास को लेकर चर्चा की। विशेष रूप से वहां मौजूद बच्चों के साथ डॉ. यादव ने काफी समय बिताया। उन्होंने बच्चों से उनके शौक और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए उन्हें संस्कार और शिक्षा के महत्व के बारे में भी बताया।

Bhopal नारी शक्ति और नवाचार पर चर्चा

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति के सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा की जाने वाली प्रेरक कहानियाँ युवाओं को नई दिशा प्रदान करती हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों के साथ समूह चित्र (ग्रुप फोटो) भी खिंचवाए और सबका उत्साहवर्धन किया।

Read this: Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक