Bhopal मध्यप्रदेश बनेगा विमानन और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश को विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) में एक ग्लोबल हब बनाने का रोडमैप साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘उड़ान’ विजन के तहत राज्य सरकार 2030 तक अपनी यात्री क्षमता को लगभग दोगुना करने और हर तहसील तक हवाई पहुंच सुनिश्चित करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, मध्य प्रदेश अपनी भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाते हुए देश के लॉजिस्टिक्स और एविएशन हब के रूप में उभर रहा है। इसके लिए ‘सिविल एविएशन पॉलिसी-2025’ को एक मजबूत आधार बनाया गया है, जिससे निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

Bhopal अधोसंरचना का विस्तार: इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एयरपोर्ट सिटी

प्रदेश में विमानन बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है:

  • इंदौर-देवास-उज्जैन कॉरिडोर: इस क्षेत्र में पीपीपी (PPP) मॉडल पर एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और एयरपोर्ट सिटी विकसित की जाएगी।
  • लक्ष्य 2030: वार्षिक यात्री क्षमता को 5.5 मिलियन से बढ़ाकर 10 मिलियन और कार्गो क्षमता को 20 हजार मीट्रिक टन तक पहुँचाने का लक्ष्य है।
  • कनेक्टिविटी का जाल: सरकार का विजन है कि हर 150 किमी पर एक कॉमर्शियल एयरपोर्ट, 75 किमी पर एयरस्ट्रिप और 45 किमी के दायरे में एक हेलीपैड उपलब्ध हो।

Bhopal ‘पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा’ से सुलभ हुए धार्मिक स्थल

Bhopal आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवाओं का विस्तार किया गया है:

  • हेली सेवा: उज्जैन के महाकाल लोक, ओंकारेश्वर के एकात्म धाम, ओरछा और चित्रकूट जैसे पावन धामों के लिए ‘धार्मिक पर्यटन हेली सेवा’ शुरू की गई है, जिससे ‘हरि-हर-दर्शन’ सुगम हुए हैं।
  • प्रमुख केंद्र: वर्तमान में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को आपस में जोड़ा जा चुका है।
  • नए हवाई अड्डे: दतिया (8वां हवाई अड्डा) के बाद अब शिवपुरी और उज्जैन में भी नए हवाई अड्डों का निर्माण कार्य गति पर है।

Bhopal निवेश, प्रशिक्षण और रोजगार: एविएशन पॉलिसी-2025

नई नीति के माध्यम से युवाओं और निवेशकों के लिए विशेष अवसर सृजित किए जा रहे हैं:

  • पायलट ट्रेनिंग (FTO): प्रदेश की 11 हवाई पट्टियों (जैसे सागर, गुना, रतलाम, नीमच, छिंदवाड़ा आदि) को निजी भागीदारी से उड़ान प्रशिक्षण और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए विकसित किया जा रहा है।
  • गुणवत्ता और रैंकिंग: इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट एशिया के 16 प्रमुख हवाई अड्डों में 6वें स्थान पर रहा है। वहीं, भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर अब 24 घंटे संचालन की सुविधा उपलब्ध है।

Read this: Employee Membership Row : सरकारी कर्मचारियों की सदस्यता आदेश पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की