Employee Membership Row : कांग्रेस का आरोप RSS के लिए रास्ता खोल रही सरकार
Employee Membership Row : रायपुर से रिपोर्टर प्रविंस मनहर के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। शासकीय कर्मचारियों की राजनीतिक दलों या संगठनों में सक्रिय सदस्यता से जुड़े आदेश पर सरकार के कथित यू-टर्न ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को आमने-सामने ला दिया है।

Employee Membership Row : डिप्टी सीएम का पलटवार,नियमों से बंधे हैं कर्मचारी, RSS राजनीतिक दल नहीं
Employee Membership Row : कांग्रेस की ओर से सुशील आनंद शुक्ला ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब सरकारी कर्मचारियों को राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में खुलकर शामिल होने की छूट दी जा रही है? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या यह आदेश कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में शामिल करने के उद्देश्य से लाया गया है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि इससे प्रतीत होता है कि सरकार परोक्ष रूप से RSS के प्रभाव में काम कर रही है।
Employee Membership Row : वहीं इन आरोपों पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पष्ट किया कि शासकीय कर्मचारी नियमों और प्रावधानों से बंधे होते हैं और उन्हें उसी के अनुरूप आचरण करना होता है। उन्होंने यह भी कहा कि RSS कोई राजनीतिक दल नहीं है और कांग्रेस को इस बात को समझना चाहिए।इस पूरे मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना जताई जा रही है।
read more: Arun Sao Statement : रायपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान, अमित जोगी को मिली राहत पर दी प्रतिक्रिया

