Jamshedpur: 24 अप्रैल से साकची में शुरू होगा “फन वर्ल्ड डिज़नीलैंड”; सांसद विद्युत वरण महतो करेंगे उद्घाटन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamshedpur

Report: Prem Shrivastva

Jamshedpur साकची के आमबागान मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फन वर्ल्ड के संचालक चंद्रशेखर पर्वत ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर के परिवारों को एक ही छत के नीचे मनोरंजन और खरीदारी का बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है।

Jamshedpur मुख्य अतिथि और भव्य उद्घाटन

मेले का औपचारिक उद्घाटन 24 अप्रैल को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इस गरिमामयी समारोह में जूना अखाड़ा के उपाध्यक्ष श्री श्री विद्यानंद सरस्वती जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति ने अतिथियों के स्वागत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Jamshedpur रोमांचक झूले और बच्चों के आकर्षण

“फन वर्ल्ड डिज़नीलैंड” में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए अत्याधुनिक झूले लगाए गए हैं।

  • प्रमुख आकर्षण: युवाओं और साहसी लोगों के लिए विशालकाय झूले लगाए गए हैं।
  • किड्स ज़ोन: छोटे बच्चों के लिए विशेष सुरक्षित झूले और खिलौनों की दुकानों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध होगी।
  • हुनर का प्रदर्शन: देश के विभिन्न हिस्सों से आए कारीगरों के हस्तनिर्मित उत्पादों और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी इस मेले का खास हिस्सा होगी।

Jamshedpur शॉपिंग, फूड और मनिहारी स्टॉल

मनोरंजन के साथ-साथ यह मेला खरीदारी के शौकीनों के लिए भी बेहतरीन अवसर लेकर आया है।

  • टेक्सटाइल: विभिन्न राज्यों के पारंपरिक कपड़ों और टेक्सटाइल के स्टॉल लगाए गए हैं।
  • मनिहारी: महिलाओं के श्रृंगार और घरेलू सजावट के लिए विशेष मनिहारी सामान के स्टॉल मौजूद रहेंगे।
  • फूड कोर्ट: चटोरो के लिए विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ खान-पान का भरपूर आनंद लिया जा सकेगा।

Read this: Bhopal जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक