Bhopal : डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय: किसानों को चार गुना मुआवजा और छात्रों को साइकिल की सौगात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal

BY: Aakash sen

Bhopal भोपाल स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम और जनहितकारी फैसले लिए गए। “किसान कल्याण वर्ष” के तहत किसानों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण पर मुआवजा बढ़ाकर चार गुना करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से प्रदेश के किसानों को सीधे तौर पर आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Bhopal उज्जैन-छिंदवाड़ा को सौगात, विद्यार्थियों को मिलेगी साइकल

कैबिनेट ने राज्य के विकास कार्यों को गति देने के लिए करीब 33 हजार करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी है। इसके साथ ही क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए उज्जैन और छिंदवाड़ा को विशेष सौगात दी गई है। उज्जैन में 157 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना को हरी झंडी मिली है, जिससे 35 गांवों को लाभ होगा, वहीं छिंदवाड़ा जिले के पुनर्वास पैकेज में 128 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। शिक्षा क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आगामी पांच वर्षों में 6वीं और 9वीं के विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की जाएगी, जिस पर 990 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों के विकास के लिए 1200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Bhopal CM केयर योजना 2026 की निरंतरता को मंजूरी

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए “सीएम केयर योजना” की निरंतरता को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत पांच वर्षों में 3628 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए आश्रय स्थलों के निर्माण का भी निर्णय लिया गया है। सरकार ने वर्ष 2028 तक सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब और ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने का लक्ष्य रखा है।


Bhopal नारी शक्ति वंदन के लिए एक दिन का विशेष सत्र

महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भी सरकार ने अहम कदम उठाया है। महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में “नारी शक्ति वंदन” के लिए एक दिन का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही अमरकंटक में नर्मदा समग्र विकास पर जोर देते हुए “संकल्प से समाधान” अभियान चलाने की बात कही गई है। सरकार का दावा है कि जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। कुल मिलाकर, कैबिनेट के ये फैसले किसानों, छात्रों, महिलाओं और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई वर्गों को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे और प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा देंगे।

Read this: Job : SSB कांस्टेबल भर्ती 2026: अब 4 मई तक कर सकेंगे आवेदन; 10वीं पास के लिए 827 पदों पर सुनहरा मौका

- Advertisement -
Ad imageAd image

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी

Sasaram: सरकारी स्कूल में मिला गोमांस, ग्रामीणों का भारी हंगामा; SDM और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Report: Avinash Shrivastva Sasaram रोहतास के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय