,

Iran पर ट्रंप का रुख नरम, अनिश्चितकाल तक बढ़ाया सीजफायर; पाकिस्तान की भूमिका अहम

america-mexicali-security-alert-us-consular-services-suspended/

Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच बड़ा फैसला लेते हुए युद्धविराम (सीजफायर) को अनिश्चितकाल तक बढ़ा दिया है। 22 अप्रैल को खत्म हो रही समय-सीमा से पहले ट्रंप ने यह कदम उठाया, जिससे संकेत मिलता है कि मौजूदा हालात में अमेरिका टकराव को आगे नहीं बढ़ाना चाहता।

Iran: पाकिस्तान के अनुरोध पर लिया गया निर्णय

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif और फील्ड मार्शल Asim Munir के अनुरोध पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जब तक ईरान की ओर से कोई ठोस और एकीकृत प्रस्ताव सामने नहीं आता, तब तक अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई को रोककर रखेगा।

Iran: सैन्य तैयारी जारी, नाकाबंदी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि भले ही हमला फिलहाल रोका गया है, लेकिन सैन्य बल पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने सेना को निर्देश दिए हैं कि नाकाबंदी जारी रखी जाए और हर स्थिति के लिए तैयार रहा जाए। यह संकेत है कि अमेरिका ने दबाव की रणनीति पूरी तरह छोड़ी नहीं है।

Iran: ईरान ने शांति वार्ता से किया इनकार

दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईरान की लीडरशिप का कहना है कि अमेरिका लगातार अपनी शर्तें थोपने और धमकियां देने की नीति पर काम कर रहा है, ऐसे में किसी भी तरह की शांति वार्ता संभव नहीं है। ईरान ने इस्लामाबाद में प्रस्तावित बातचीत के लिए अपना प्रतिनिधि भेजने से भी इनकार कर दिया है।

Iran: ट्रंप के रुख में आई नरमी

हालिया घटनाक्रम से साफ है कि ट्रंप के तेवर पहले की तुलना में नरम पड़े हैं। इससे पहले उन्होंने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर वह नए प्रस्तावों पर सहमत नहीं होता, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने ईरान के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की भी बात कही थी।

Iran: तनाव के बीच कूटनीतिक प्रयास तेज

मौजूदा हालात में एक तरफ जहां ईरान अपने रुख पर अडिग है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करता नजर आ रहा है। पाकिस्तान की मध्यस्थता इस पूरे घटनाक्रम में अहम भूमिका निभा रही है, जिससे क्षेत्रीय कूटनीति को नई दिशा मिल सकती है।

read also: Strait of Hormuz पर राजनाथ सिंह ने जताई चिंता, बोले- भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा सीधा असर

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…

CG: Top 10

CG: 1. अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर को ग्रामीण…

MP: Top 10

MP: 1. MP में 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, तूफान 'अकवान'…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…