,

Israel Lebanon के बीच 10 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

https://swadeshlive.com/israel-lebanon-ceasefire-extension-for-3-weeks/

Israel Lebanon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social के जरिए एक बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने दावा किया कि इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के लिए सीजफायर पर सहमति बन गई है।
उन्होंने बताया कि उनकी लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से सकारात्मक बातचीत हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष शांति स्थापित करने के लिए अस्थायी संघर्षविराम पर राजी हुए।

Israel Lebanon: नेतन्याहू ने भी जताई सहमति

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पुष्टि की है कि उन्होंने लेबनान के साथ शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 10 दिन के संघर्षविराम पर सहमति दी है। इसे क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Israel Lebanon: “दुनिया में 9 युद्ध सुलझाए, यह 10वां होगा”: ट्रंप

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि मंगलवार को 34 साल में पहली बार दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन में मिले, जहां अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने उपराष्ट्रपति JD वेंस और सैन्य अधिकारियों के साथ मिलकर इजरायल और लेबनान के बीच स्थायी शांति के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए हैं। ट्रंप ने कहा, “दुनिया भर में 9 युद्धों को सुलझाना मेरे लिए सम्मान की बात रही है और यह मेरा 10वां प्रयास होगा—आइए इसे सफल बनाएं।”

Israel Lebanon: लेबनान के राष्ट्रपति ने भी बातचीत की पुष्टि की

इससे पहले लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी थी कि उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत हुई है।
उन्होंने संघर्षविराम और क्षेत्र में स्थायी शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए ट्रंप द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की थी।

Israel Lebanon: सीजफायर से पहले इजरायल का हमला, पुल किया ध्वस्त

संघर्षविराम के ऐलान से पहले हालात बेहद तनावपूर्ण थे। लेबनान की सेना के अनुसार, 16 अप्रैल को इजरायली सेना ने तायर क्षेत्र में कासमीयेह पुल को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। सेना ने इसे देश के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई बताया और कहा कि इस हमले का उद्देश्य दक्षिणी लितानी क्षेत्र को उत्तरी हिस्से से अलग करना था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि दो अन्य घायल हुए। एक सैनिक के घायल होने की भी सूचना है।

Israel Lebanon: हिजबुल्लाह ने बातचीत पर जताई नाराजगी

इजरायल और लेबनान के बीच चल रही बातचीत पर हिजबुल्लाह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। संगठन के वरिष्ठ नेता हुसैन हज हसन ने लेबनान सरकार के फैसले को गंभीर गलती बताया। उनका कहना है कि इजरायल के साथ सीधी बातचीत देश के हित में नहीं है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

Israel Lebanon: क्षेत्र में शांति की कोशिशें तेज

कुल मिलाकर, इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिन के सीजफायर की खबर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उम्मीद जगाई है। हालांकि, जमीनी हालात और विभिन्न पक्षों की प्रतिक्रियाओं को देखते हुए यह स्पष्ट है कि स्थायी शांति के लिए अभी और प्रयासों की जरूरत होगी।

read also: Pakistan Factory Explosion: खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई झुलसे

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…