,

रतलाम: चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट, 11 साल की बच्ची की मौत, कई घायल

Ratlam: Electric scooter explodes during charging, 11 year old girl dies, many injured

मध्य प्रदेश के रतलाम के लक्ष्मणपुर पीएनटी कॉलोनी स्थित एक मकान में बड़ा हादसा हुआ। चार्जिंग के लिए रखी गए ई स्कूटर में आग लग गई। आग से पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई और हादसे में एक 11 साल की बालिका की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार पीएनटी कॉलोनी दीपक किराना के पास रहने वाले भगवती मौर्य और परिवार के लोग ई स्कूटर चार्जिंग पर लगा कर सो गए थे। रात में चार्जिंग पूरी होने के बाद इसमें से चिंगारियां निकलने लगी, इससे पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई।

नींद खुली तो फिर बच्ची ने देखा
आग लगने के दौरान घर में सभी सदस्य सो रहे थे। धुंआ होने पर उनकी नींद खुली तो उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने शुरू कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और घर के सदस्यों को जैसे तैसे बाहर निकाला, लेकिन 11 साल बच्ची अंतरा चौधरी अंदर ही रह गई।

थोड़ी देर बाद बच्ची को भी निकाल कर बाहर लाया गया लेकिन तब तक वह झुलस गई थी। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान बालिका की मौत हो गई। अंतरा अपनी मां सोनाली के साथ नाना भगवती मौर्य के घर आई थी। उन्हें रविवार सुबह ही वापस बड़ोदरा गुजरात जाना था।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…