KKR VS LSG: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आज आईपीएल 2026 में अपने चौथे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। इस सीजन में अब तक केकेआर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और टीम अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है।
KKR VS LSG: केकेआर की खराब शुरुआत, अब तक नहीं मिली जीत
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही केकेआर को पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 65 रनों से हराया। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला।
तीन मैचों में सिर्फ एक अंक के साथ केकेआर फिलहाल पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। घरेलू मैदान पर होने वाला यह मैच टीम के लिए बेहद अहम है और फैंस अपने स्टार खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
KKR VS LSG: लखनऊ ने जीत के साथ खोला खाता
दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक में जीत हासिल की है। टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी, लेकिन इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर टीम ने वापसी की।
एलएसजी की गेंदबाजी लाइनअप काफी मजबूत मानी जा रही है, जिसमें तेज गेंदबाज केकेआर के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं।
KKR VS LSG: हेड टू हेड में एलएसजी का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत 2022 में हुई थी, जिसमें एलएसजी ने 75 रनों से जीत दर्ज की थी।
KKR VS LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजारा, सौरभ दुबे और नवदीप सैनी।
KKR VS LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव और मोहसिन खान।
READ ALSO: PSL में बाबर आजम की पारी, विराट कोहली से तुलना पर भड़के कप्तान, कहा- आप खत्म कर दें





