,

Bastar Development Plan: बस्तर 2.0 की शुरुआत, विकास की नई राह पर छत्तीसगढ़

Bastar Development Plan

Bastar Development Plan: छत्तीसगढ़ में “बस्तर 2.0” की शुरुआत के साथ अब क्षेत्र में विकास की नई कहानी लिखने की तैयारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के समग्र विकास के लिए 360 डिग्री ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया है। इस योजना में टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

Bastar Development Plan: CM विष्णुदेव साय ने PM नरेंद्र मोदी को सौंपा 360° विकास ब्लूप्रिंट

बताया जा रहा है कि मानसून के बाद प्रधानमंत्री का बस्तर दौरा प्रस्तावित है, जिसके दौरान कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। वर्षों से नक्सलवाद की चुनौती झेल रहे बस्तर में अब शांति और विकास की नई दिशा तय की जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि क्षेत्र को आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी रूप से मजबूत बनाया जाए।

Bastar Development Plan: टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टार्टअप्स पर फोकस, 2029 तक आय दोगुनी करने का लक्ष्य

इस ब्लूप्रिंट में सड़क, रेल, एयरपोर्ट और बिजली कनेक्टिविटी को विस्तार देने की बड़ी योजना शामिल है। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यापक सुधार की बात कही गई है, जिसमें नए मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थापित करने की योजना है। सरकार ने 2029 तक क्षेत्र की आय दोगुनी करने और 5000 स्टार्टअप स्थापित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

read also: Delhi पवन खेड़ा के घर पहुँची असम पुलिस: सीएम हिमंत की पत्नी पर ‘फर्जी पासपोर्ट’ के आरोपों के बाद बढ़ा कानूनी शिकंजा

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…