CM Yogi का कालाबाजारी पर एक्शन, 233 पर दर्ज FIR, 20 गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Yogi

Report by: Vandana Rawat

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदेशभर में चलाए गए अभियान में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 12 मार्च से अब तक 233 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 237 के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री कई मंचों से कह चुके हैं कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है, ये उसीका असर है।

खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त ने बताया कि मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कालाबाजारी के खिलाफ 19,882 स्थानों पर निरीक्षण और छापेमारी की गई। एलपीजी वितरकों के खिलाफ 33 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि एलपीजी गैस की कालाबाजारी में संलिप्त अन्य दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध 200 एफआईआर दर्ज करायी गयी। कार्रवाई पूरे प्रदेश में एक साथ चलाई गई।

अधिकारियों को मुख्यमंत्री स्तर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित किए बिना कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके तहत जिलों में प्रवर्तन टीमों को सक्रिय किया गया और लगातार निगरानी की गई।

प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। 12,888 पेट्रोल पंपों के जरिए नियमित बिक्री हो रही है। 28 मार्च से 1 अप्रैल तक के बिक्री आंकड़े भी सामान्य स्तर पर रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में 97,000 किलोलीटर पेट्रोल और 1,26,000 किलोलीटर डीजल का भंडार उपलब्ध है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

विभाग की तरफ से एलपीजी आपूर्ति को लेकर भी 4,107 वितरकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। स्थिति की निगरानी के लिए राज्य स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। जिला प्रशासन को 24 घंटे फील्ड में सक्रिय रहने का निर्देश है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: डीआर अवधि में कटौती असंवैधानिक, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का सरकार पर आरोप

MP: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शासकीय सेवकों को 1 जुलाई 2025 से

Dhurandhar 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में शामिल, 15वें दिन भी की जोरदार कमाई

Dhurandhar 2 रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज

Sunil Lahri ने हनुमान जन्मोत्सव पर दी शुभकामनाएं, बराक ओबामा को बताया हनुमान भक्त

Sunil Lahri: चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन देशभर में हनुमान जयंती

Trump ने अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को हटाया, टॉड ब्लांश बने कार्यवाहक

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को

Congo: इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोहियों ने बाफवाकोआ गांव में किया हमला, 43 से अधिक नागरिकों की मौत

Congo: पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े विद्रोहियों ने बृहस्पतिवार

MP: डीआर अवधि में कटौती असंवैधानिक, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का सरकार पर आरोप

MP: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शासकीय सेवकों को 1 जुलाई 2025 से

Bhopal: श्री हनुमान जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए : गोविंद सिंह राजपूत

Bhopal: मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: 1. सौतेली बेटी और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट

Good Friday 2026: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें महत्व और इतिहास

Good Friday 2026: ईसाई धर्म का पवित्र पर्व गुड फ्राइडे प्रभु यीशु

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन