,

सीएम डॉ. यादव द्वारा 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ

- Advertisement -
Ad imageAd image
31st National Children's Science Congress inaugurated by CM Dr. Yadav

उज्जैन में स्थापित वराह मिहिर वेधशाला का वर्चुअली उद्घाटन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में डोंगला, उज्जैन में स्थापित वराह मिहिर वेधशाला (ऑटोमेशन) का वर्चुअली उद्घाटन रिमोट के माध्यम से किया। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एवं वराह मिहिर वेधशाला (ऑटोमेशन) के उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव ने NCERT परिसर भोपाल में आयोजित 10वें राष्ट्रीय कला उत्सव के उद्घाटन समारोह में सहभागिता की, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, इस विविधता वाले देश में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2015 से राष्ट्रीय कला उत्सव की शुरुआत की गई। इसके माध्यम से देश की समृद्ध कला व संस्कृति का संरक्षण संवर्धन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर परयहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन कर ​छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया।