,

CSK VS RR: आज होगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, वैभव सूर्यवंशी पर होगी सबकी नजर

CSK VS RR

CSK VS RR: आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में आज चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। चेन्नई के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी होंगे। अगर वैभव पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं, तो CSK की गेंदबाजी पर दबाव बढ़ सकता है। पिछले साल के प्रदर्शन और युवा खिलाड़ी के रूप में उनके रिकॉर्ड को देखते हुए, यह मुकाबला रोमांचक रहने वाला है।

CSK VS RR: IPL में वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड और उपलब्धियां

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत ही धमाकेदार तरीके से की थी। 14 साल की उम्र में IPL खेलने वाले सबसे युवा बल्लेबाज होने के अलावा उन्होंने कई कीर्तिमान बनाए हैं:

  • आईपीएल में सबसे कम उम्र में छक्का लगाने वाले बल्लेबाज।
  • 14 साल 23 दिन की उम्र में आईपीएल में डेब्यू।
  • आईपीएल 2025 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • 14 साल 32 दिन की उम्र में IPL में शतक जमाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज।
  • भारत की ओर से 35 गेंद में सबसे तेज IPL शतक लगाने वाले बल्लेबाज।
  • IPL इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड, सिर्फ क्रिस गेल से पीछे।
  • IPL में एक पारी में 11 छक्के लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज।

CSK VS RR: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड

CSK VS RR: वैभव ने सिर्फ IPL ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय यूथ क्रिकेट में भी रिकॉर्ड बनाए हैं:

  • 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेली, टूर्नामेंट के फाइनल में किसी भी बल्लेबाज की अब तक की सबसे बड़ी पारी।
  • अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज शतक (80 गेंद में)।
  • यूथ वनडे में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (15 छक्के)।
  • यूथ वनडे में सबसे तेज अर्धशतक (15 गेंद में)।
  • यूथ वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक (52 गेंद)।
  • यूथ टेस्ट में सबसे तेज शतक (58 गेंद)।
  • विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 14 साल 272 दिन की उम्र में शतक।
  • सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड: 59 गेंद में, एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी (13 साल 269 दिन)।

CSK VS RR: IPL 2026 मैच में उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी का यह अनुभव और रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच जीतने की कुंजी साबित हो सकता है। चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजों को उनके आक्रामक खेल पर खास नजर रखनी होगी। अगर वैभव पावरप्ले में धमाकेदार शुरुआत करते हैं, तो मैच के समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।

READ ALSO: Rohit Sharma New Record in IPL: मुंबई इंडियंस ने KKR को 6 विकेट से हराया, रोहित शर्मा ने आईपीएल में रचा नया इतिहास

Patel Nursing Training Center: ₹20 हजार में नर्सिंग कोर्स का दावा, मान्यता को लेकर उठे सवाल

Patel Nursing Training Center: छिंदवाड़ा में नर्सिंग प्रशिक्षण को लेकर संचालित बताए

Kanker Bus Accident: तेज रफ्तार बस ने राजमिस्त्री की ली जान, विरोध में चक्का जाम

Kanker Bus Accident: कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में तेज रफ्तार बस

Gariaband Encroachment Action: 166 आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई, 40 गिरफ्तार; 106 हेक्टेयर कोर क्षेत्र मुक्त

Gariaband Encroachment Action: गरियाबंद जिले में रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ

Lightning Strike in Marwahi: जंगल में गिरी बिजली, 7 गाय समेत 15 मवेशियों की दर्दनाक मौत

Lightning Strike in Marwahi: मरवाही क्षेत्र में अचानक बदले मौसम के बीच

Cleanliness Campaign : पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में वृहद सफाई अभियान, सुरेश खन्ना ने की शुरुआत

रिपोर्ट- राशिद सिद्दीकी Cleanliness Campaign : लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें

PM Modi Birthday पर लखनऊ बीजेपी कार्यालय में दोहरा जश्न, विश्वकर्मा पूजा पर हुआ गुलगुला वितरण

रिपोर्ट- राशिद सिद्दीकी PM Modi Birthday लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 19 सितंबर से छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. उज्जैन में आज दीपोत्सव,

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव