,

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. यादव 257 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को 169 करोड़ से अधिक राशि का करेंगे अंतरण

Bhopal

Bhopal मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सोमवार, 30 मार्च को राजधानी भोपाल में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘समर्थ MSME, विकसित मध्यप्रदेश’ की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) तथा स्टार्टअप्स को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री निवास पर सुबह 10 बजे होने वाले इस समारोह में MSME मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Bhopal सिंगल क्लिक से होगा ₹169.57 करोड़ का हस्तांतरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की 257 से अधिक MSME इकाइयों के खातों में 169.57 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण करेंगे। इसके साथ ही, मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति के तहत 43 जिलों के 286 स्टार्टअप्स के लिए स्वीकृत ₹3.43 करोड़ की सहायता राशि में से प्रथम किस्त के रूप में ₹28.6 लाख का वितरण भी किया जाएगा। यह कदम प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को नई गति प्रदान करेगा।

Bhopal भूमि आवंटन और ऋण वितरण की सौगात

कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे:

  • भूमि आवंटन: आगर मालवा और बैतूल जिले के उद्यमियों को औद्योगिक भूमि आवंटन आदेश और आशय पत्र सौंपे जाएंगे।
  • उद्यम क्रांति योजना: मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के 3 हितग्राहियों को ₹50.5 लाख की ऋण राशि के चेक प्रदान किए जाएंगे।
  • अनुभव साझा: कार्यक्रम में युवा उद्यमी मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे और सरकार की नीतियों पर संवाद करेंगे।

Bhopal लघु उद्योग निगम सौंपेगा ₹8 करोड़ का लाभांश

इस अवसर पर एक विशेष उपलब्धि यह भी रहेगी कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप, मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लघु उद्योग निगम की ओर से 8 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश राशि का चेक सौंपेंगे। यह निगम की बेहतर कार्यप्रणाली और वित्तीय मजबूती का प्रतीक है।

Read this: Indore: स्टार्टअप्स को लगेंगे पंख, CM डॉ. मोहन यादव ने सिंहासा IT पार्क में ‘लॉन्चपैड’ सेंटर का किया शुभारंभ

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…

CG: रायपुर में 8 मिनट में 173 आईफोन चोरी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड, सरगुजा में 11.4…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…