,

Illegal Sand Mining: भानुप्रतापपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त कर की सील

- Advertisement -
Ad imageAd image
Illegal Sand Mining

Illegal Sand Mining: खनिज विभाग की दबिश, लंबे समय से मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई

Illegal Sand Mining: भानुप्रतापपुर के दुर्गूकोंदल/डंडईखेड़ा क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कदम उठाया है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से चल रहे खनन कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराया। यह कार्रवाई क्षेत्र में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई, जिससे प्रशासन की सक्रियता साफ नजर आई।

read also: Aaj Ka Panchang: 28 मार्च 2026 को बनेगा शुभ योग का संयोग, जानें आज का सही मुहूर्त

Illegal Sand Mining: मशीन जब्त कर चेन से किया सील, अवैध खननकर्ताओं में मचा हड़कंप

कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग ने मौके पर मौजूद मशीन को जब्त कर चेन लगाकर सील कर दिया। विभाग द्वारा आगे की वैधानिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।