,

‘ड्रेसिंग रूम की बातें, वहीं रहे’, जानें किस बात को लेकर ‘गंभीर’ है कोच गौतम

'Dressing room talk, stay there', know what coach Gautam is 'serious' about

भारतीय क्रिकेट टीम हमेशा अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है, लेकिन इस बार क्रिकेट टीम किसी अन्य कारण के चलते चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दे कि, हाल ही में हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की बातें सार्वजनिक होने पर नाराज़गी जताई है। कोच ने गुरुवार को कहा है कि, प्लेयर्स और कोच के बीच की बातचीत ड्रेसिंग रूम तक ही सीमित रहनी चाहिए। इसे बाहर नहीं आना चाहिए। गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में तनाव की खबरों पर यह कहकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की कि ये केवल रिपोर्ट हैं, इनमें सच्चाई नहीं।

जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले चर्चा थीं कि, कोच गंभीर ने मेलबर्न टेस्ट हारने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को जमकर फटकार लगाई है। बता दे कि, सिडनी टेस्ट 3 जनवरी से खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-1 से आगे चल रही है। सिडनी में भारत के पास सीरीज ड्रॉ करने का मौका है।

किस बात को लेकर ‘गंभीर’ है गौतम

सभी प्लेयर्स जानते हैं कि, किन क्षेत्रों में काम करना है। हमने उनसे केवल एक ही बातचीत की है कि टेस्ट मैच कैसे जीते जाएं।
कोच और खिलाड़ियों की बहस ड्रेसिंग रूम तक ही सीमित रहनी चाहिए। जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग रहेंगे, तब तक भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में रहेगा। केवल प्रदर्शन ही आपको ड्रेसिंग रूम में बनाए रखता है।

आकाश दीप चोटिल, हर्षित-प्रसिद्ध में से एक को मौका
कोच गंभीर ने सबसे पहले आकाश दीप के चोटिल होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज की पीठ पर चोट है। उन्होंने प्लेइंग-11 के सवाल पर कहा कि, पिच को देखने के बाद प्लेइंग-11 का फैसला किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि चोटिल आकाश दीप की जगह हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी को मौका दिया जा सकता है। आकाश दीप ने दो टेस्ट मैचों में कुल 87.5 ओवर गेंदबाजी की है। ऐसे में वे वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत चोटिल हुए हैं। बता दे कि, स्ट्रेलियाई टीम ने सिडनी में 5वें टेस्ट में खराब फॉर्म में चल रहे मिशेल मार्श की जगह वेबस्टर को मौका दिया है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…