,

bhilai-iti-job : भिलाई ITI में 24 मार्च को जॉब फेयर, युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

- Advertisement -
Ad imageAd image
bhilai-iti-job-fair-24-march-36-posts-recruitment

by: digital desk

bhilai-iti-job : भिलाई आईटीआई परिसर में 24 मार्च को एक दिवसीय जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे के बीच पंजीयन कराना होगा।

उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक दस्तावेज जैसे 10वीं, 12वीं और आईटीआई की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और अपडेटेड बायोडाटा लेकर पहुंचना अनिवार्य होगा।

bhilai-iti-job : इस जॉब फेयर के जरिए कर्टेल लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड में ट्रेनी ऑपरेटर के पद पर भर्ती की जाएगी, जिसकी जॉब लोकेशन अकोला-दुर्ग क्षेत्र में रहेगी। इसके अलावा सत्या ट्रकिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन और फिटर के कुल 36 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए कार्यस्थल रायपुर तय किया गया है।

इसके साथ ही रैंडस्टैंड इंडिया जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां भी इस जॉब फेयर में भाग लेंगी, जिससे युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

Read More Job MPSC Recruitment 2026: ग्रुप A और B के 571 पदों पर भर्ती शुरू; चिकित्सा अधिकारी और अभियोजक समेत कई पदों के लिए करें आवेदन

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व