Report by: Avinash Srivastwa
Rohtas viral village news: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड के नटवार गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने पति के दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। घटना के बाद गांव में विवाद बढ़ गया, जिसके बाद पंचायत के हस्तक्षेप से दोनों की शादी करा दी गई।
Rohtas viral village news: दिल्ली में साथ रहते थे दोनों युवक
जानकारी के मुताबिक, महिला का पति और उसका दोस्त दिल्ली में साथ रहते थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान दोस्त और महिला के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह संबंध धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया।
Rohtas viral village news: पांच साल पहले हुई थी शादी, एक बच्चा भी
महिला की शादी वर्ष 2021 में हुई थी और उसका एक बच्चा भी है। शादी के बाद पति-पत्नी दिल्ली में रह रहे थे, जहां पति का दोस्त भी पास में रहता था और अक्सर उनके घर आता-जाता था।
Rohtas viral village news: बातचीत से बढ़ी नजदीकियां

बताया जाता है कि शुरुआत फोन पर बातचीत से हुई, जो धीरे-धीरे मुलाकातों में बदल गई। हाल ही में होली के दौरान दोनों गांव आए थे, लेकिन पति के बाहर जाने के बाद महिला और युवक की मुलाकातें बढ़ गईं।
घरवालों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा
गुरुवार देर रात युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा, जहां परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद गांव में हंगामा हुआ और युवक की पिटाई भी की गई। मामला बढ़ने पर पंचायत बुलाई गई।
Rohtas viral village news: पंचायत के फैसले से कराई गई शादी
पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी गई, लेकिन महिला और युवक साथ रहने पर अड़े रहे। इसके बाद पंचायत के निर्णय के अनुसार दोनों की शादी कराई गई। दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित मंदिर में दोनों ने विवाह की रस्में पूरी कीं।
Rohtas viral village news: पति की सहमति से हुआ फैसला
इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला के पहले पति की सहमति से ही यह शादी कराई गई। पंचायत के फैसले के अनुसार महिला का बच्चा भी उसके साथ ही रहेगा।
Rohtas viral village news: गांव में चर्चा का विषय बना मामला
यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पंचायत के इस फैसले ने सामाजिक मर्यादाओं और रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
read also: Protest Against Minister: कांकेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला एवं बाल विकास मंत्री का पुतला दहन





