Rudrapur Shooting: रुड़की में झगड़े के दौरान फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rudrapur Shooting

Report by: Salman Malik

Rudrapur Shooting: उत्तराखंड के रुड़की के अंबर तालाब क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते फायरिंग तक पहुँच गया।

Rudrapur Shooting: युवक पर गोलीबारी, हालत गंभीर

घटना में दीपेंद्र नाम के युवक को गोली लगी, जो कमर के पास घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद रेफरल

उप जिला चिकित्सालय रुड़की में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दीपेंद्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Rudrapur Shooting: इलाके में अफरातफरी, पुलिस जांच में जुटी

शाम करीब 8 बजे रघुनाथ के प्लॉट के पास हुई इस घटना के बाद इलाके में डर और अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी कन्हैया की तलाश जारी है।

Rudrapur Shooting: आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस फायरिंग के मामले में पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

read also: Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

World Population Day : देश में बढ़ती आबादी, ताकत या चुनौती ?विकसित भारत का लक्ष्य, आबादी का असर ?

World Population Day : शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास के आधार,क्या पर्याप्त है

Dharuhera Accident : धारूहेड़ा में NH-48 पर डंपर से टकराया कैंटर, लगी भीषण आग; चालक सुरक्षित

रिपोर्ट- राजकुमार Dharuhera Accident : धारूहेड़ा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा