रिपोर्ट- संदीप चौधरी
faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक कार्रवाई की। जीवन नगर पार्ट-2, सरूरपुर और गोछि इलाके में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया और जेसीबी मशीनों की मदद से कई मकानों व दुकानों को गिरा दिया।

faridabad-illegal : जिला टाउन प्लानर यजन चौधरी के मुताबिक, इन क्षेत्रों में लंबे समय से बिना अनुमति निर्माण किया जा रहा था। विभाग द्वारा पिछले करीब एक वर्ष से लगातार नोटिस जारी कर लोगों को निर्माण हटाने और जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं हुआ। इसके बाद कार्रवाई करते हुए लगभग 4 से 6 अवैध मकान और 8 से 9 दुकानों को तोड़ा गया।
faridabad-illegal : अधिकारियों का कहना है कि कई लोगों ने बिना वैध रजिस्ट्री और अनुमति के जमीन खरीदकर निर्माण कर लिया था। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संपत्ति को खरीदने से पहले उसकी कानूनी स्थिति की पूरी जांच अवश्य करें।

faridabad-illegal : वहीं, प्रभावित निवासियों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि उन्हें पहले कोई स्पष्ट नोटिस नहीं दिया गया और अचानक टीम पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों ने यह भी पूछा कि यदि कॉलोनी अवैध थी, तो वहां बिजली-पानी जैसी सुविधाएं कैसे उपलब्ध कराई गईं।
फिलहाल, प्रशासन इस तरह के अवैध निर्माणों पर आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कह रहा है।

