Haryana assembly election 2024: हरियाणा में 61 फीसदी हुआ मतदान, सभी 1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana assembly election 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को मतदान हो रहा है। हरियाणा में एक ही चरण में सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। प्रदेश में उतरे 1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। सबसे ज्यादा सात विधानसभा सीटें हिसार जिले में हैं। वहीं सबसे कम दो-दो सीटें पंचकूला और चरखी दादरी जिले की हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 61.00 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है। अब तक मतदान की सबसे तेज रफ्तार नूंह जिले में देखी गई। यहां अब तक 68.28 फीसदी लोग वोट डाल चुके हैं। इसके अलावा मतदान की सबसे धीमी रफ्तार गुरुग्राम में रिकॉर्ड की गई। यहां फिलहाल महज 49.97 फीसदी लोगों ने वोट डाला है। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 67.92 फीसदी मतदान हुआ था।

इनके बीच मुकाबला
हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। सत्ताधारी भाजपा ने सिरसा सीट छोड़कर सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। सिरसा में भाजपा ने हरियाणा लोक हित पार्टी के गोपाल कांडा को समर्थन दिया है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस भी भिवानी को छोड़कर सभी क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। भिवानी में कांग्रेस ने माकपा को समर्थन दिया है जिसने ओम प्रकाश को उतारा है। इसके अलावा अन्य दलों की बात करें इन्होंने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है। पिछली बार किंगमेकर बनी दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी का सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठजोड़ है। वहीं, ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोक दल का मायावती की बसपा के साथ गठबंधन है। कांग्रेस के साथ बात न बनने के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी सभी 90 सीटों पर चुनाव मैदान में है।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime