,

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Kaladhungi

Report by: Mukesh Chandra

Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत कोटाबाग के पतलिया गांव में दिनदहाड़े तेंदुए के तीन शावक दिखाई देने से ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, पतलिया निवासी गोविंद सिंह के घर के पास अचानक तीन शावक नजर आए, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

Kaladhungi: सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो शावकों को सुरक्षित पकड़ लिया, जबकि तीसरे शावक की तलाश जारी है।

Kaladhungi: ग्रामीणों ने की गश्त बढ़ाने की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में भय बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव किया जा सके और लोगों को सुरक्षा मिल सके।

Kaladhungi: वन विभाग ने निगरानी बढ़ाने का दिया आश्वासन

वन क्षेत्र अधिकारी रमेश चंद्र ध्यानी ने बताया कि तीसरे शावक की तलाश जारी है और विभाग द्वारा पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

read also: Kavi Sammelan: “कर्मश्री” कवि सम्मेलन के लिए भोपाल पहुंचे डॉ. कुमार विश्वास, विधायक रामेश्वर के नेतृत्व में एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…