,

Cuttack: एससीबी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

- Advertisement -
Ad imageAd image
Cuttack

Cuttack: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर वे मरीज शामिल हैं, जो ट्रॉमा केयर ICU में भर्ती थे।

Cuttack: आग लगने का समय और शुरुआती कार्रवाई

घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब ट्रॉमा केयर के इमरजेंसी विभाग की पहली मंजिल पर अचानक आग लगी। आग लगते ही अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम को सक्रिय किया गया और अस्पताल फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

Cuttack: दमकल और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित

आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों के परिजन घबराकर इधर-उधर भागने लगे। ICU में भर्ती गंभीर मरीजों को न्यू मेडिसिन ICU और अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

Cuttack: आग लगने के कारणों का इंतजार

अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Cuttack: मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया दुःख

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन माझी तुरंत अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने न्यू मेडिसिन बिल्डिंग में जाकर आग से प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी इस हादसे पर गहरा दुःख जताया और कहा- “कटक में आग की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।”

read also: Netanyahu death rumors: नेतन्याहू ने मौत की अफवाहों को किया खारिज, कॉफी पीते आए नजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को