,

LPG hoarding action MP: एलपीजी की कालाबाजारी पर प्रदेशभर में कार्रवाई, 1357 सिलेंडर जब्त, 8 मामलों में एफआईआर दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image
LPG hoarding action MP

LPG hoarding action MP: मध्य प्रदेश में एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेशभर में 1025 स्थानों पर छापेमारी कर 1357 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जबकि 8 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। सरकार का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

LPG hoarding action MP: गैस आपूर्ति की निगरानी के लिए 6 सदस्यीय समिति गठित

पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी और घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऑयल कंपनियों के साथ समन्वय हेतु राज्य स्तर पर 6 सदस्यीय समिति गठित की गई है। यह समिति प्रदेश में कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी करेगी ताकि कहीं भी संकट की स्थिति न बने।

LPG hoarding action MP: सीएम मोहन यादव और खाद्य मंत्री के सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों को गैस वितरण व्यवस्था की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण रश्मि अरुण शमी ने भी निर्देश दिए हैं कि घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और एजेंसियों के माध्यम से वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

पैनिक बुकिंग न करने की अपील

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार ने नागरिकों से पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील की है। मंत्रालय ने सलाह दी है कि उपभोक्ता एजेंसी पर जाकर बुकिंग करने की बजाय डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।
ऑयल कंपनियों द्वारा मोबाइल ऐप, एसएमएस, व्हाट्सएप और आईवीआरएस कॉल के माध्यम से गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

LPG hoarding action MP: गैस का पर्याप्त स्टॉक, जल्द पहुंचेंगे नए शिप

सरकार के अनुसार देश में घरेलू गैस के उत्पादन में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से एलपीजी के दो जहाज भारत के लिए रवाना हो चुके हैं, जो 16–17 मार्च तक कांडला (गुजरात) और मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच जाएंगे।
प्रदेश के 11 बॉटलिंग प्लांट और वितरकों के गोदामों में भी पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध बताए गए हैं।

LPG hoarding action MP: कलेक्टरों को निर्देश, शिकायत पर तुरंत कार्रवाई

राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि गैस एजेंसियों के संचालन, सिलेंडर वितरण की समयबद्धता और उपभोक्ताओं की शिकायतों की नियमित समीक्षा करें।
यदि कहीं वितरण में अनियमितता या देरी की शिकायत मिलती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए।

LPG hoarding action MP: अफवाहों से बचने की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से भ्रमित न हों। प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति जारी है और पेट्रोल, डीजल, पीएनजी तथा सीएनजी की उपलब्धता भी सामान्य बनी हुई है।

LPG hoarding action MP: गैस संबंधी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर

  • भारत गैस हेल्पलाइन: 1800-22-4344
  • इंडेन गैस कस्टमर केयर: 1800-2333-555
  • एचपी गैस कस्टमर केयर: 1800-2333-555

उपभोक्ता किसी भी समस्या या सुझाव के लिए इन टोल फ्री नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

read also: Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने