Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में 13 से 17 मार्च 2026 तक “इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ एंशिएंट स्प्लेंडर (प्राचीन वैभव का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव)” आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा। महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ एवं संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों की सांस्कृतिक, पौराणिक और ऐतिहासिक विषयों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव हिंदी फीचर फिल्में, अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्में, वृत्तचित्र, विदेशी फीचर फिल्में और चयनित सबमिशन फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सहभागी देश के रूप में रूस, फ्रांस, यूरोपीय संघ, इंडोनेशिया, मॉरीशस, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, घाना, साइप्रस, लिसोथो, मोरक्को, स्पेन, श्रीलंका, यूके, जर्मनी, बेलारूस, यूएस, चाड, फिजी, दक्षिण अफ्रीका, नाइजेरिया, सूरीनाम, वेनेजुएला, क्यूबा सहित अन्य 25 से अधिक देश शामिल हैं।

महोत्सव के पहले दिन 13 मार्च 2026 को हिंदी पौराणिक फिल्में जय महादेव, भारत मिलाप, वामन अवतार, राजा हरिश्चंद्र सहित अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्में प्रदर्शित हुईं। इसके साथ उज्जैन के 84 महादेव, वियतनाम के म्यसोन शिव मंदिर और सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई वहीं विदेशों की फीचर फिल्में और ‘मैं भारत’ और ‘डिजिटल फास्टिंग’ जैसी सबमिशन फिल्मों का भी प्रदर्शन हुआ।

Ujjain: 14 मार्च 2026 की प्रमुख गतिविधियाँ

  • हिंदी फीचर फिल्में : महाभारत (1965), महा विष्णु (1974), हर हर महादेव (1974), राम राज्य (1943), बलराम श्रीकृष्ण (1978)
  • अन्य भारतीय भाषाएँ : बलराम श्री कृष्ण (गुजराती), विक्रम थुई थान कांडा (तमिल), श्री कृष्ण गरुंडी (कन्नड़), श्री कृष्ण अवतारम (तेलुगु), श्री कृष्ण परुन्थु (मलयालम)
  • डॉक्यूमेंट्री: द्वादश ज्योतिर्लिंग, वाट फोउ (लाओस), सांदीपनि आश्रम
  • विदेशी फीचर फिल्में : मिसफिट एरे ओ ते हसेस (इक्वाडोर), द हाईलैंड वैनगार्ड (इंडोनेशिया), क्यूका – एंसेस्ट्रल मेमोरी (वेनेजुएला), साचा – ए बॉय फ्रॉम चेर्नोबिल (क्यूबा), द लीप ऑफ द एंजल्स (वेनेजुएला)
  • सब मिशन फिल्में : किताबी मस्ती, द व्हिस्पर्स ऑफ चेंज, रे इंकलाबी
  • पौराणिक फिल्मों का अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव 17 मार्च 2026 तक प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक अभिरंग सभागार, कालिदास अकादमी, उज्जैन में हो रहा है।

read also: Katni Visit: आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, 242.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे

Guna: गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर; पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

रिपोर्ट: विजय अहिरवार Guna मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र

Village Violence Incident: मिर्गी ग्राम में उपद्रवियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Village Violence Incident: भाटापारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्गी ग्राम में