Rewa: सेमरिया में युवक की ‘गैंगस्टर स्टाइल’ रंगबाजी, हथियारों के साथ तस्वीरें वायरल होने से इलाके में दहशत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rewa

Report: Vijay tiwari

Rewa मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत शाहपुर चौकी क्षेत्र में एक युवक द्वारा हथियारों के साथ प्रदर्शन करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर युवक की घातक हथियारों और नशीले पदार्थों के साथ ‘गैंगस्टर स्टाइल’ की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Rewa सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश

जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम की विभिन्न आईडी जैसे छोटा_ब्लोगार2026, किलर_बॉय_307 और @आरके_राज_रीवा_किंग से साझा की गई हैं। इन पोस्ट में युवक को चाकू और पिस्टल जैसे अवैध हथियारों के साथ देखा जा सकता है। वीडियो में युवक न केवल हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि नशीली सामग्रियों का सेवन करते हुए इलाके में अपना दबदबा दिखाने की कोशिश कर रहा है।

Rewa कौन है यह ‘किलर बॉय’?

स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान अंकित साकेत के रूप में हुई है, जो सेमरिया थाना क्षेत्र के हिनौता शाहपुर का रहने वाला है। ग्रामीणों का आरोप है कि अंकित अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में अक्सर ‘रंगबाजी’ करता है। हथियारों की इन तस्वीरों के जरिए वह आम लोगों पर दबाव बनाने और खौफ पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

Rewa पुलिस की रडार पर ‘सोशल मीडिया गैंगस्टर’

इंटरनेट पर हथियारों के खुलेआम प्रदर्शन ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा दे रही हैं।

  • दहशत का माहौल: शाहपुर क्षेत्र के निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर आतंक फैलाने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त ‘एनएसए’ (NSA) या जिला बदर जैसी कार्रवाई की जाए।
  • पुलिस जांच: हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन साइबर सेल के जरिए इन इंस्टाग्राम आईडी और युवक की गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा है।

Read this: Gwalior: क्रिकेट के मैदान पर दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया के तीखे तेवर; कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में लगाए चौके-छक्के

CG TOP 10 : कोरबा, रायगढ़, सरगुजा और रायपुर की बड़ी घटनाएं एक नजर में

CG TOP 10 : 1 कुत्ते काटने से परेशान युवक ने फांसी