,

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने नूंह स्थित सरल केंद्र (SDM कार्यालय) में तैनात रजिस्ट्रेशन क्लर्क अशोक कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर रूप चंद के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Haryana: रिश्वत की रकम और मामला

शिकायतकर्ता ने ACB को सूचना दी कि आरोपियों ने वाहनों के ट्रांसफर (स्थानांतरण) की फाइल की एनओसी/कॉपी देने के बदले 6,000 रुपये रिश्वत मांगे थे। शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को मांगी गई राशि के साथ भेजा।

Haryana: रंगे हाथ कार्रवाई

जब अशोक कुमार ने 6,000 रुपये की रिश्वत प्राप्त की, तो एसीबी की टीम ने उसे अपने कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम बरामद की गई। मामले की आगे की जांच जारी है।

Haryana: जनता से अपील

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हरियाणा ने जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी भी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है, तो तुरंत हेल्पलाइन 1064 या 1800-18-2022 पर इसकी सूचना दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

read also: Katihar: पति ने शराब के नशे में काटी पत्नी की नाक, मोबाइल वीडियो ने खोला राज

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…