,

Budaun में दहला HPCL प्लांट: पूर्व कर्मचारी ने मैनेजर और डिप्टी मैनेजर को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

Budaun

Budaun जनपद के मूसाझाग थाना क्षेत्र स्थित सैंजनी गांव में गुरुवार दोपहर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक हमलावर ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के प्लांट में घुसकर दो आला अधिकारियों की हत्या कर दी। हमलावर ने प्लांट के प्रबंधक और उप-प्रबंधक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Budaun कैबिन में घुसकर बरसाईं गोलियां

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय जब प्लांट में काम चल रहा था, तभी हमलावर परिसर के भीतर दाखिल हुआ। उसने सीधे प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप-प्रबंधक हर्षित मिश्रा को निशाना बनाया। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर ने दोनों अधिकारियों पर करीब दो से तीन गोलियां दागीं। गोली लगते ही दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Budaun नौकरी से निकाले जाने की रंजिश?

प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। आरोप है कि हमलावर इसी प्लांट में पहले ‘पेलोडर ऑपरेटर’ के पद पर तैनात था।

  • विवाद की वजह: बताया जा रहा है कि संबंधित कर्मचारी को कुछ समय पहले कंपनी से निकाल दिया गया था, जिससे वह बेहद नाराज था।
  • पुरानी धमकी: सूत्रों के मुताबिक, बर्खास्तगी को लेकर पहले भी विवाद हुआ था और प्रबंधक व उप-प्रबंधक को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। इस मामले में पहले से कुछ कानूनी मुकदमे भी चल रहे थे।

Budaun पुलिस छावनी में तब्दील हुआ प्लांट

वारदात की खबर मिलते ही दातागंज और मूसाझाग थाने की पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया।

  • आरोपी की तलाश: स्थानीय स्तर पर कुछ लोग अजय सिंह नाम के व्यक्ति पर हमले का संदेह जता रहे हैं, हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी नाम की पुष्टि नहीं की है।
  • घेराबंदी: हमलावर की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई है और पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Read this: Firozabad: सुहागनगरी के कांच उद्योग पर गैस संकट की मार; मिडिल ईस्ट के तनाव से 20% तक घटी आपूर्ति, बंदी की कगार पर फैक्ट्रियां

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…