,

Durg sex racket: दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Durg sex racket

Report by: Vishnu Gautam

Durg sex racket: दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया और इस मामले में मकान की संचालिका तथा एक ग्राहक को गिरफ्तार किया। वहीं मौके से 8 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Durg sex racket: मुखबिर की सूचना पर हुई रेड

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 10 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर के विद्या विहार कॉलोनी स्थित मकान नंबर 146/8 में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।

Durg sex racket: संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार, 8 महिलाएं हिरासत में

Durg sex racket

रेड के दौरान पुलिस ने मकान में महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार संचालित किए जाने की पुष्टि की। पुलिस ने मौके से संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत निवासी विद्या विहार कॉलोनी नेहरू नगर और ग्राहक अमन शेख निवासी जयंती नगर, थाना मोहन नगर को गिरफ्तार किया। वहीं मकान में मौजूद 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Durg sex racket: जब्त की गई सामग्री

पुलिस ने मकान से एक पल्सर मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, नगद 5,500 रुपये और देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

Durg sex racket: कानूनी कार्रवाई और जनता से अपील

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 के तहत स्मृति नगर थाना में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सीएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि संचालित हो रही हो तो इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

read also: CG: Top 10

Har Ghar Tiranga Campaign: कोटा में तिरंगा रैलियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

Har Ghar Tiranga Campaign: अलग-अलग ब्लॉकों में निकली तिरंगा रैलियां Har Ghar

Shekhpura Murder Case: मोबाइल मांगने पर डांट से भड़का खलासी, ट्रक चालक की हत्या का मामला सुलझा

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Shekhpura Murder Case शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र में 8

Bihia Station News: बिहिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुणे से लौट रहा था घर

Report: Neha gupta Bihia Station News भोजपुर जिले में दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के

वनडे कप में Yuzvendra Chahal का जलवा, 7 मैचों में 15 विकेट; टीम इंडिया में वापसी की बढ़ी उम्मीद

Yuzvendra Chahal: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा

Iran US Tensions : ट्रंप का नया संकेत, ईरान पर सैन्य हमलों के बजाय आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति

by: vijay yadav Iran US Tensions : वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76 लाख की चोरी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार; 51 लाख की संपत्ति बरामद

Bigg Boss: अभिनेत्री और पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी लोपामुद्रा राउत के मुंबई

Gold Silver में फिर जोरदार तेजी, एक हफ्ते में सोना 10 हजार और चांदी 20 हजार रुपये महंगी

Gold Silver: भारतीय सर्राफा बाजार से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX