,

खैरागढ़ में Opium Case Protest पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पीएम का पुतला दहन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Opium Case Protest

Opium Case Protest: खैरागढ़ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर खैरागढ़ जिला मुख्यालय में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जिलाध्यक्ष कोमल साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर चौक में एकत्रित हुए और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झूमाझटकी भी देखने को मिली।

Opium Case Protest: अफीम कांड और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा से जुड़े एक नेता द्वारा करीब 9.50 एकड़ जमीन में अफीम की खेती किया जाना प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहे नशे के कारोबार का बड़ा उदाहरण है। नेताओं का कहना था कि यह मामला सरकार की कथनी और करनी के अंतर को उजागर करता है और युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाली व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Opium Case Protest: दोषियों पर कार्रवाई और कीमतें वापस नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी को भी जनता पर महंगाई की मार बताया। नेताओं ने कहा कि पहले से ही बढ़ती महंगाई से परेशान आम लोगों की जेब पर यह सीधा हमला है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Opium Case Protest: पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश का युवा नशे की गिरफ्त में जा रहा है, जबकि दूसरी ओर महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने मांग की कि अफीम कांड में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए और गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए।

READ ALSO: Lok Sabha Budget Session: संसद का बजट सत्र शुरू, स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Opium Case Protest: इस मौके पर पूर्व विधायक गिरवर जंघेल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की और गैस सिलेंडर की कीमतें कम नहीं कीं, तो कांग्रेस आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को