,

परिवहन घोटाला: जीतू पटवारी ने आरोपी सौरभ शर्मा की सुरक्षा की उठाई मांग

Congress State President Jitu Patwari raised demand for security of Saurabh Sharma

राजधानी भोपाल में मिले सोने-चांदी और कैश के मामले में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे है। हाल ही में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई अन्य आरोपियों के शामिल होने का आरोप लगाया था। कुछ दिन पहले बीजेपी विधायक लोधी ने सौरभ शर्मा का डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की थी, उन्होंने कहा कि, कांग्रेस विधायक केपी सिंह और सौरभ शर्मा रिश्तेदार है, यह जंगल में मिला पैसा केपी सिंह का है। मामले को लेकर सियासत जारी है, दिग्गी राजा भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल चुके है कि, इस मामले पर वो पार्ट 2 भी बताने वाले है। जानकारी के मुताबिक सौरभ शर्मा फिलहाल दुबई में है, और अन्य आरोपियों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की हत्या हो सकती है। क्योंकि वह जब भी सामने आएगा, कई लोगों के चेहरे बेनकाब होंगे। इसलिए सरकार को चाहिए कि उसकी गिरफ्तारी कर उसे सुरक्षा दे और भ्रष्टाचार का सच सामने लाए। सोमवार को भोपाल में पटवारी ने कहा कि, बीजेपी के राज में भ्रष्टाचारी चेहरा कैसा होता है, यह दिखने लगा है। जनता को साफ हो गया है कि, यह करप्शन, क्राइम, कर्ज और कमीशन की सरकार है। उन्होंने कहा कि, सौरभ शर्मा की हत्या हो सकती है, यह बात मैं पहले भी कह चुका हूं, जब सौरभ के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ था। अब फिर इस आशंका को दोहरा रहा हूं। जीतू पटवारी ने कहा कि यह लूट के पैसे की लड़ाई है। जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई, वे सभी लूटपाट कर रहे हैं और एक से डेढ़ करोड़ तक की अवैध कमाई कर रहे हैं। जीतू पटवारी ने उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए वसूले जा रहे पैसों का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी के शासन में भगवान के दर्शन के लिए भी पैसे वसूले जा रहे हैं। ये ऐसे भोलेनाथ के भक्त हैं। यह भाजपा की सरकार है। यह आरएसएस से जुड़े लोगों का नैतिक दायित्व है, जो ऐसा करा रहे हैं। बीजेपी पर घोटाले और भ्रष्टाचार का आरोप बीजेपी पर घोटाले और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा कि कांग्रेस लगातार इनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस ने सच्चे विपक्ष की भूमिका निभाई है। एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। संविधान की रक्षा के लिए महू में एक बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें राहुल गांधी और कमलनाथ समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

महा कुंभ यात्रा के दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़, बड़ा हादसा

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…