,

Opium Cultivation Controversy: अफीम की खेती को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

Opium Cultivation Controversy

Opium Cultivation Controversy: कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया। बीजेपी प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कांग्रेस के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।

Opium Cultivation Controversy: अमित साहू ने कहा कि इस मामले में बीजेपी ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित कार्यकर्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का आचरण हमेशा स्पष्ट रहा है और पार्टी में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है।

Opium Cultivation Controversy: कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई खेती: बीजेपी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा ने भी कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस खेत में चारों तरफ मक्के की फसल के बीच अफीम की खेती हो रही थी, वह पिछले पांच वर्षों से जारी थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह खेती कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई थी।

Opium Cultivation Controversy: उन्होंने कहा कि 6 मार्च को जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की, जो राज्य सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि अगर कार्रवाई नहीं होती तो कांग्रेस इस मुद्दे को उठाती, लेकिन अब केवल राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी की जा रही है।

REAL ALSO: Chhattisgarh : रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बीजेपी नेताओं ने यह भी कहा कि कांग्रेस को पहले अपने कार्यकाल के दौरान लगे भ्रष्टाचार और नशे के कारोबार से जुड़े आरोपों पर जवाब देना चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस मामले में कांग्रेस से जुड़े लोग भी शामिल तो नहीं थे।

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…