,

Burial Dispute: ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में रोका गया दफन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Burial Dispute

Burial Dispute: भानुप्रतापपुर में एक ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार तरान्दुल गांव की धर्मांतरित महिला लखमी बाई की मौत उनके गांव में हो गई थी। इसके बाद परिजन शव को लेकर भानुप्रतापपुर स्थित मसीही कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। लेकिन अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान ही मामला विवाद में बदल गया, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

Burial Dispute: कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार के दौरान हुआ विरोध

बताया जा रहा है कि महिला के परिजन जब भानुप्रतापपुर के मसीही कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर चुके थे, तभी इसकी सूचना सर्व समाज के लोगों को मिली। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और वहां अंतिम संस्कार का विरोध करने लगे। विरोध के कारण मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

READ ALSO: CM Yogi आदित्यनाथ का आज आगरा-मथुरा दौरा, यथार्थ अस्पताल का उद्घाटन, विकास कार्यों और धार्मिक परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

Burial Dispute: पुलिस की मौजूदगी में परिजन शव लेकर लौटे गांव

मामले की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। सर्व समाज के लोगों के विरोध और बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आखिरकार महिला के परिजन शव को वापस लेकर अपने गृह ग्राम तरान्दुल लौट गए। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।