Morena में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Morena

Report by: Pratap Singh Baghel

Morena: मुरैना के सवलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी पासौन गांव के पास रात में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Morena: ससुराल से लौट रहे थे घर

घायकों में नेपरी गांव निवासी दीपक जाटव और उनके दोस्त संजय कुशवाह शामिल थे। दोनों बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे यह हादसा हुआ।

Morena: पुलिस ने किया मामला दर्ज

Morena

राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। आज सुबह शवों का पोस्टमार्टम (PM) कराकर परिजनों को सौंपा गया।

Morena: अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना की छानबीन जारी है और पुलिस पड़ताल कर रही है कि वाहन कहां से आया और कौन चला रहा था।

read also: Vidisha : CM डॉ. यादव विदिशा को देंगे 163.62 करोड़ रुपये की सौगात, प्रदेश की पहली जिला स्तरीय फिंगर प्रिन्ट लैब का करेंगे शुभारंभ