,

Bhopal: नए सत्र से पहले सख्ती, निजी स्कूल तय दुकान से यूनिफॉर्म-किताब खरीदने को नहीं कर सकेंगे मजबूर

Bhopal

Bhopal: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निजी स्कूलों द्वारा यूनिफॉर्म, किताबें और स्टेशनरी की अनिवार्य खरीद को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। स्पष्ट किया गया है कि कोई भी निजी स्कूल अभिभावकों को किसी तय दुकान से ही यूनिफॉर्म, जूते, टाई, किताबें या कॉपियां खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा।

Bhopal: आठ अनुभागों में निगरानी के लिए टीमें गठित

प्रशासन ने इस व्यवस्था की निगरानी के लिए जिले के आठ अनुभागों में पांच सदस्यीय टीमें बनाई हैं। इन टीमों का नेतृत्व संबंधित एसडीएम करेंगे। टीम में एसडीएम, तहसीलदार और शासकीय स्कूलों के प्राचार्य शामिल रहेंगे। एमपी नगर, टीटी नगर, कोलार, शहर वृत्त, बैरागढ़, गोविंदपुरा, हुजूर और बैरसिया क्षेत्रों में ये टीमें नियमित निगरानी करेंगी।

Bhopal

Bhopal: सत्र शुरू होते ही बढ़ता है खरीद का दबाव

फिलहाल स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, जो मार्च तक जारी रहेंगी। अप्रैल में नए सत्र की शुरुआत के साथ ही अभिभावकों पर शिक्षण सामग्री खरीदने का दबाव बढ़ जाता है। इसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है, ताकि किसी भी तरह की जबरन वसूली या अनावश्यक दबाव को रोका जा सके।

Bhopal: शिकायत मिलते ही होगी त्वरित कार्रवाई

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अभिभावकों से शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तुरंत जांच शुरू की जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। प्रशासन का उद्देश्य प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और अभिभावकों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत दिलाना है।

read also: Bhopal में हुई क्लाइमेट पार्लियामेंट की बैठक, मंत्री शुक्ला ने कहा- प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किया जा रहा है बेहतरीन कार्य

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास

Gold Silver Rate: ₹1,54,000 के पार पहुंचा सोना, चांदी ₹2,40,100 किलो, देखें आज का भाव

Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों

Asian Games फाइनल में भारत ने बनाए 216 रन, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास; 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला

भारत की UNSC स्थायी सदस्यता को चार यूरोपीय देशों का समर्थन, V4 बैठक में बनी सहमति

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने की

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल