,

जामताड़ा में Municipal Election 2026 को लेकर 21 फरवरी शाम 5 बजे से सख्त निषेधाज्ञा लागू

Strict prohibitory orders imposed in Jamtara from 5 pm on February 21 in view of Municipal Election 2026.

Municipal Election 2026: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल दंडाधिकारी अनंत कुमार ने सख्त आदेश जारी किया है। State Election Commission Jharkhand, रांची के निर्देशानुसार जामताड़ा/15 नगर पंचायत एवं मिहिजाम/10 नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में 21 फरवरी 2026 अपराह्न 05:00 बजे से 24 फरवरी 2026 पूर्वाह्न 07:00 बजे तक अतिरिक्त निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

ज्ञात हो कि चुनाव की घोषणा 27 जनवरी 2026 को होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita की धारा 163 के तहत पूर्व से लागू निषेधाज्ञा के अतिरिक्त यह आदेश जारी किया गया है। मतदान 23 फरवरी 2026 को निर्धारित है और आयोग के निर्देशानुसार मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Municipal Election 2026: चुनाव प्रचार, सभाओं और सोशल मीडिया गतिविधियों पर पूर्ण रोक

21 फरवरी शाम 5 बजे के बाद किसी भी प्रकार की चुनावी सभा, रैली, जुलूस, नुक्कड़ सभा, धरना या सार्वजनिक बैठक आयोजित नहीं की जा सकेगी। बिना अनुमति लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक या सरकारी संपत्ति पर पोस्टर, पंपलेट, बैनर, झंडा, होर्डिंग लगाने अथवा नारे लिखने पर रोक लगाई गई है। उल्लंघन की स्थिति में Prevention of Defacement of Property Act 1987 के तहत कार्रवाई होगी।

Municipal Election 2026: सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर किसी भी व्यक्ति, समुदाय, धर्म या जाति के विरुद्ध आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मतदाताओं को डराने, धमकाने या प्रलोभन देने की स्थिति में Representation of the People Act 1951 की धारा 123 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Municipal Election 2026: 48 घंटे का ड्राई-डे, मतदान केंद्रों के आसपास विशेष सख्ती

प्रशासन ने मतदान केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार, मतदाता सहायता शिविर, बैनर-पोस्टर या भीड़ जुटाने पर पूर्ण रोक लगा दी है। बिना पहचान पत्र के किसी भी अभिकर्ता को प्रवेश नहीं मिलेगा। निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को छोड़कर मोबाइल फोन, वायरलेस सेट और लाउडस्पीकर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

चुनाव अवधि में हथियार लेकर चलना या उसका प्रदर्शन करना प्रतिबंधित रहेगा। पटाखा फोड़ने और आतिशबाजी पर भी रोक लगाई गई है। सभी मतदान केंद्रों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है।

Representation of the People Act 1951 की धारा 135C के तहत 21 फरवरी शाम 5 बजे से 24 फरवरी सुबह 7 बजे तक पूरे चुनाव क्षेत्र में शराब की बिक्री, वितरण और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी शराब दुकानें, बार, होटल और लाइसेंसी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

READ ALSO: Giridih: जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, खांखी जंगल में मिला अधजला शव

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल दंडाधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों और नागरिकों से आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए Municipal Election 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण