,

ये कैसी मजबूरी? टिकट के पैसे नहीं होने पर ट्रेन के पहियों के बीच करना पड़ा सफर

जबलपुर: मध्यप्रदेश से एक रौचक मामला आया है, इस मामले को जानकार आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि यह मजबूरी है, या पागलपन या और कुछ। दरअसल जबलपुर स्टेशन पर पुणे-दानापुर एक्सप्रेस पहुंचती है। इसी दौरान रेलवेकर्मी मेंटनेस को लेकर ट्रेन को चेक करते है, खासकर नीचे पहीए की तरफ, दरअसल रेलवे कर्मियों की मंशा रहती है कि यह सुनिश्चित हो जाए कि कहीं पहियां या ब्रेक में कोई खराबी तो नहीं आई है। यह उनका रूटिन कार्य होता है। जब जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पुणे-दीनापुर एक्सप्रेस रूकती है और रेलवेकर्मी अपना रूटिन कार्य करते है तभी उन्हें कुछ ऐसा दिखता है, जिस पर विश्वास करना मुश्किल है। दरअसल रेलवेकर्मी देखते है कि ट्रेन के एसी कोच के पहियों के बीच में खाली जगह पर एक व्यक्ति फंसा हुआ है। रेलवेकर्मी तुरंत वायलेस से मैसेज करते है और ट्रेन के चालक और अन्य स्टाफ को सूचित करते है। फिर उस व्यक्ति को निकाला जाता है, लेकिन व्यक्ति काफी डरा हुआ था बड़ी देर बाद जब व्यक्ति बाहर आता है तो रेलवे पुलिस उसे अपने साथ ले जाती है, जहां उससे पूछताछ होती है। पूछताछ में व्यक्ति ने ऐसा कुछ बताया जिससे लोगों को सोचने के लिए मजबूर होना पड़ा।

टिकट के पैसे नहीं थे इसलिए पहियों के बीच करा सफर
पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने कहा कि उसके पास टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उसने यह रास्ता अपनाया था। यह तो गनीमत रही की समय रहते व्यक्ति रेलवेकर्मियों की नजर में आ गया, नहीं तो हादसा भी हो सकता था। फिलहाल युवक पूरी तरह स्वस्थ्य है। इस मामले को लेकर रेलवे विभाग में भी चर्चा का दौर बना हुआ है।

250 किलोमीटर की यात्रा की
रेल टिकट क्रय करने के रुपये नहीं होने पर वह ट्रेन के नीचे पहिए के पास बैठा और लगभग 250 किलोमीटर की यात्रा किया। पुणे.दानापुर ट्रेन के एस.फोर कोच के नीचे पहिए के पास बैठकर इटारसी से जबलपुर पहुंच गया। जबलपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर रेल कर्मियों की दृष्टि डिब्बे के नीचे पहिए के पास छिपकर बैठे यात्री पर पड़ीए तुरंत ट्रेन को रुकवाया गयाए उसे बाहर निकला गया। यह तो गनीमत रही कि वह किसी अनहोनी का शिकार नहीं हुआ।

ऐसे कर्मियों के नजर में आया
पुणे.दानापुर {12149} सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आने पर जबलपुर स्टेशन के आउटर पर कैरिज एंड वैगन विभाग {एसीएंडडब्ल्यू} के कर्मी रोलिंग परीक्षण कर रहे थे। रेल कर्मी पहियों पर दृष्टि गड़ाए थे तभी उन्हें ट्रेन के एस.4 कोच के नीचे पहिए के पास एक व्यक्ति दिखा। वह पहिए के पास ट्राली जैसी जगह पर छिपा हुआ था। यह देखते ही रेल कर्मियों ने तुरंत वायरलेस से सूचना प्रसारित की। चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दिया। उसके बाद कोच के नीचे छिपकर यात्रा कर रहे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…