,

Pandhurna : सौंसर में शराब माफिया का तांडव: होटल में घुसकर कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई

Pandhurna

संवाददाता : संजय कामडे

Pandhurna : शांत कहे जाने वाले सौंसर क्षेत्र की फिजां को अब शराब माफियाओं और उनके गुर्गों द्वारा दूषित किया जा रहा है। ताजा मामला ‘होटल जायसवाल इन’ का है, जहाँ शराब ठेकेदार के गुर्गों ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए होटल में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दहशत व्याप्त है।

होटल में घुसकर गुंडागर्दी, बाहरी तत्वों का बढ़ा आतंक

Pandhurna वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह शराब ठेकेदार के इशारे पर आए बदमाशों ने कानून को हाथ में लेते हुए होटल कर्मचारियों को अपना निशाना बनाया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में बाहरी लोगों का दखल और आतंक लगातार बढ़ रहा है। ये लोग न केवल व्यवसायियों को डरा-धमका रहे हैं, बल्कि आए दिन मारपीट की घटनाओं को अंजाम देकर शांति व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

नियम ताक पर: सुबह 6 बजे से ही छलकने लगते हैं जाम

Pandhurna शराब ठेकेदार की मनमानी का आलम यह है कि सरकारी नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रामाकोना क्षेत्र में शराब की दुकानें सुबह 6 बजे से ही खुल जाती हैं। इतना ही नहीं, ठेकेदार द्वारा खुद अवैध रूप से गांवों, ढाबों और होटलों में शराब की सप्लाई करवाई जा रही है। गांव-गांव में बिक रही अवैध शराब के कारण युवा पीढ़ी नशे की गर्त में जा रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर से पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल: क्या अब जागेगा तंत्र?

Pandhurna सरेआम हुई इस गुंडागर्दी और अवैध कारोबार ने स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता पूछ रही है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस शराब माफिया और उनके गुर्गों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन कुंभकरणीय नींद से जागकर इन माफियाओं पर नकेल कसता है या नहीं।

Read this: Roorkee: पिरान कलियर में दो गुटों के बीच मारपीट, महिला गंभीर घायल

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…