,

MP: Top 10 News

/mp-top-10-september-10/

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें…

MP: 1. 13 साल बाद गिरफ्त में आए हत्या के आरोपी

हाईकोर्ट से जमानत मिलते ही फरार हुए दो सगे भाई आखिरकार 13 साल बाद पकड़ लिए गए। दोनों कानपुर में छिपकर काम कर रहे थे। पुलिस ने लंबी तलाश के बाद उन्हें गिरफ्तार किया।

2. महिला की 13 बार चाकू मारकर हत्या

भोपाल में एक महिला को 13 बार चाकू गोदा गया। वारदात के बाद आरोपी ट्रेन से कटकर मर गया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी अपने तीन बच्चों की हत्या का भी दोषी था।

3. ग्वालियर में जल संकट गहराया

रक्काश टैंक में पानी नहीं भर पाने से लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित। शहर के कई इलाकों में आज पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

4. DAVV का दीक्षांत समारोह आज

इंदौर में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगु भाई पटेल शामिल होंगे। 221 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी।

5. MP बजट सत्र का दूसरा दिन

विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश होगा। इंदौर और छिंदवाड़ा में हालिया मौतों को लेकर हंगामे के आसार।

6. MP में बदलेगा मौसम, 15 जिलों में अलर्ट

नया वेदर सिस्टम एक्टिव। आज बादल छाए रहेंगे, कल असर ज्यादा दिखेगा। 19 फरवरी को भी मौसम बदला रहेगा।

7. शहरी नियोजन पर सवाल

भोपाल में 45% आबादी जिन क्षेत्रों में रह रही है, वहां एक भी स्टेडियम नहीं। शहर की खेल सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े।

8. CBSE और MP बोर्ड परीक्षाएं शुरू

3,856 परीक्षा केंद्रों पर 9 लाख छात्र अंग्रेजी का पेपर देंगे। CCTV निगरानी में होंगी परीक्षाएं।

9. ग्वालियर में बैजू बावरा महोत्सव

राजा मानसिंह विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय आयोजन शुरू। पद्मश्री कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

10. भागवत कथा समापन विवादों में

उत्तम स्वामी द्वारा बीच में छोड़ी गई कथा के दौरान महिलाओं से अभद्रता के आरोप। मंच से पानी फेंकने और धक्का देने की घटना सामने आई।

Read also: Horoscope: 17-02-26

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…