,

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dhanbad

रिपोर्ट: अम्बर कलश

Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पीएनबी बैंक के लोन रिकवरी एजेंट अमित कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों का आरोप है कि अमित का अपहरण कर लिया गया है और उनकी जान के बदले 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

शनिवार सुबह से लापता, फोन पर मिली धमकी

Dhanbad परिजनों के मुताबिक, अमित शनिवार सुबह करीब 11 बजे काम के सिलसिले में घर से निकले थे। दोपहर बाद जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया। फोन करने वाले ने दावा किया कि अमित उसके कब्जे में है और 15 लाख रुपये नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस कॉल के बाद से ही परिवार गहरे सदमे और दहशत में है।

मोबाइल लोकेशन ने उलझाया, पुलिस की छापेमारी

Dhanbad घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से अमित के मोबाइल को ट्रैक करना शुरू किया। लोकेशन पहले गोविंदपुर और फिर सरायढेला के सूर्य हाइलैंड सिटी के पास मिली। पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरणकर्ताओं ने बाद में मोबाइल को डांगी मोड़ के पास फेंक दिया। थानेदार मनोज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने सूर्य हाइलैंड सिटी पहुंचकर घंटों छानबीन की।

एक करोड़ का कर्जदार हिरासत में, जांच जारी

Dhanbad पुलिस ने इस मामले में विकास खंडेलवाल नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विकास पर करीब एक करोड़ रुपये का बैंक लोन है, जिसके सेटलमेंट को लेकर अमित उससे लगातार बातचीत कर रहा था। पुलिस को शक है कि इस विवाद के चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है ताकि अमित को सकुशल बरामद किया जा सके।

Read this: Datia : ग्वालियर से घर लौटे नर्सिंग छात्र ने खुद को मारी गोली, सदमे में मां बेसुध

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट