Kaithal Haryana: आरकेएसडी कॉलेज में CM नायब सैनी का स्कूली छात्रों से संवाद, ई-विद्या पोर्टल की तारीफ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kaithal Haryana

Report by: Kapoor Sahib, Edit by: Priyanshi Soni

Kaithal Haryana: आज कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में स्कूल छात्रों के परीक्षा चर्चा कार्यक्रम के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया और कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

Kaithal Haryana: ई-विद्या पोर्टल और पीएम मोदी के संदेश की सराहना

Kaithal Haryana

पत्रकारों से बातचीत में सीएम सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बच्चों को दिए गए संदेश का हवाला देते हुए कहा, “भारत के प्रधानमंत्री ने आज बच्चों से बात करते हुए एक बेहतरीन संदेश दिया है। कृपया इसे जरूर चलाएं।” सीएम ने ई-विद्या पोर्टल के जरिए करोड़ों बच्चों तक पीएम के संदेश पहुंचाने का जिक्र किया और मीडिया से इसे दिखाने की अपील की।

Kaithal Haryana: पत्रकारों के सवालों का जवाब

  • जीएसटी छापों पर: पंजाब में एक अखबार पर जीएसटी छापों के सवाल पर सीएम ने कहा, “इस बारे में मैं पहले बोल चुका हूं, दोबारा बोलना ठीक नहीं।”
  • पेंशन कटौती पर: लगातार बुजुर्गों की पेंशन कटने के आरोपों पर उन्होंने स्पष्ट किया, “मैं कह चुका हूं कि किसी की भी पेंशन नहीं कट रही।”
  • समाज कल्याण विभाग जांच पर: पत्रकारों द्वारा दिए गए सुझाव पर उन्होंने कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं की।

Read also: Haryana: मौसम के उतार-चढ़ाव से फसलों पर संकट, आलू-टमाटर को भारी नुकसान, किसान चिंतित

- Advertisement -
Ad imageAd image

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य